Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियों के साथ तस्कर किया गिरफ्तार ,एक फरार

ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने आल्टो कार में शराब तस्करी कर रहे एक तस्कर को 12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर उसके एक अन्य साथी धनपाल के घर छापेमारी कर पुलिस ने 14 पेटी और अंग्रेजी शराब बरामद की है लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। एक पुलिस की गिरफ्त में है।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि शराब व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस टीम ने अभियान चलाया है। श्यामपुर फाटक के पास चेकिंग के दौरान एक आल्टो कार को रोका गया तो कार चालक ने वाहन को खदरी रोड की तरफ भगा दिया।पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर चालक ने कार को रोक दी और चालक कार से उतर कर खेत की ओर भागने लगा, जिसे पकड़ा लिया।पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अमित गोस्वामी उर्फ सोनू पुत्र केवल कृष्ण गोस्वामी निवासी आदिति बिहार खदरी रोड श्यामपुर ऋषिकेश बताया। उसके वाहन से 12 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की गई। प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी दी कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो यह शराब बलजीत फार्म श्यामपुर ऋषिकेश निवासी धनपाल नामक व्यक्ति के घर ले जा रहा था। आरोपित की निशानदेही पर धनपाल के घर पर छापा मारा वह घर से फरार हो गया। उसके घर से 14 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की गई। फरार आरोपित धनपाल की तलाश की जा रही है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News