Connect with us

कुमाऊँ

चैकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब

हल्द्वानी। शराब कारोबारियों का वित्तीय वर्ष समाप्त होने जा रहा है।इन दिनों शराब की दुकानों के बाहर भारी छूट के पोस्टर भी अकसर देखने को मिलते हैं। शराब कारोबारियों द्वारा पुरानी शराब को बेचने के लिए छूट दी जाती है। पुरानी शराब को निकालने का प्रयास किया जाता है, इस आड़ में तस्करी भी होती है। एक जगह से दूसरी जगह शराब पहुंचाई जाती है। मैदानी इलाकों से सस्ती शराब खरीदने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में दाम बढ़ाकर बेचने का धंधा भी चलते रहता है। इसी के चलते हल्द्वानी पुलिस ने शुक्रवार सुबह दो आरोपियों को 29 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक पिकअप में अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब को पकड़ लिया। एसआई मनोज पांडे,कांस्टेबल अशोक कुमार, अख्तर अली ने चैकिंग के दौरान संदेह होने पर एक पिकअप को रोका। उसमें अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब भरी हुई थी। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यह शराब हल्द्वानी की एक शराब की भट्टी से किच्छा ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इसके अलावा हल्द्वानी के इलेक्ट्रॉनिक बाजार के नाम से मशहूर रेलवे बाजार में पुलिस ने शराब तस्करों को पकड़ा। वह हल्द्वानी से शराब लेकर किच्छा में तस्करी करने जा रहे थे। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों रुद्रपुर के रहने वाले हैं। उनके पास से पुलिस को 30 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News