Connect with us

कुमाऊँ

पुलिस ने किया दो मोबाइल फोन चोरों को गिरफ्तार

मोबाइल फोन चोरी को लेकर हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र से खबर सामने आयी है यहां पर एक घर से मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार बीती 19 जून की रात चोरों ने पीलीकोठी निवासी साधु मुखिया उर्फ सुरेंद्र पुत्र रामबदम के घर से दो मोबाइल फोन समेत नगदी चुरा ली थी। पीड़ित की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सोमवार को चोरी के आरोपी दोनों युवकों को कुसुमखेड़ा तिराहे के पास से दबोच लिया गया। उन्होंने अपना नाम विशाल आर्या पुत्र भुवन आर्या निवासी नारायण नगर व महेश कश्यप पुत्र सुरेन्द्र कश्यप निवासी ऊंचापुल बताया। तलाशी में उनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 6 मोबाइल फोन और 500 की नगदी बरामद हुई। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी महेश पूर्व में भी जेल जा चुका है। कोविड कर्फ्यू के चलते बीते दिनों पैरोल पर रिहा हुआ था।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News