Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस ने किया अलग-अलग रोड एक्सीडेंट पर अज्ञात वाहनों पर मुकदमा दर्ज

देहरादून -सड़क हादसे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर दो अलग-अलग रास्तों में एक्सीडेंट की खबर सामने आ रही है बता दें कि दोनों मामलों में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक और कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ने बताया कि बीती सात जुलाई को देर रात चिराग गर्ग निवासी नई बस्ती गांधी ग्राम बाइक से देहराखास से अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान ट्रिपल नाइन होटल के निकट सहारनपुर चौक से आइएसबीटी की तरफ जा रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।चिराग को दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे मामले में दिनेश भट्ट निवासी नया गांव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भाई उमेश चंद्र एक निजी बैंक में काम करता था। 30 जून की रात वह ड्यूटी से लौट रहा था। गणोशपुर के पास नया गांव की तरफ से आ रही एक कार ने उमेश की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक जुलाई को उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News