Connect with us

कुमाऊँ

पुलिस मोबाइल रिकवरी सेल को मिली बड़ी कामयाबी, 166 मोबाइल किये रिकवर

हल्द्वानी।यहां पर पुलिस की मोबाइल रिकवरी सेल को एक बार फिर से बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने खोये हुए 166 मोबाइल फोन को ढूंढ निकाला. रिकवरी सेल ने फोन मालिकों से सम्पर्क उनके फोन सौंपे जिसे देख फोन स्वामियों के चेहरे खिल उठे।हल्द्वानी पुलिस को आम जनता के खोए या चोरी हुए मोबाइल को रिकवर करने में बड़ी सफलता मिली है। 20 लाख कीमत के 166 मोबाइल फोन को उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, बिहार, हिमाचल प्रदेश और हैदराबाद से सर्विलांस के जरिए रिकवर किया गया है, आम जनता द्वारा हल्द्वानी साइबर सेल मोबाइल ऐप को मिली शिकायतों के बाद यह कार्यवाही की गई है, एसपी सिटी के मुताबिक अप्रैल 2021 से जुलाई 2021 तक 682 शिकायतों के आधार पर अनेक मोबाइलों के आईएमईआई नम्बर को सर्विलांस में लगाया गया जिसके आधार पर अलग अलग कम्पनियों के 166 मोबाइलों को रिकवर कर मोबाइल धारकों को दिया गया है, वही अपने मोबाइल दोबारा पाकर लोगों के भी चेहरे खिल उठे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News