Connect with us

उत्तराखण्ड

घर से लाखों के जेवर और बच्चों को लेकर फरार हो गई पत्नी, तलाश कर रही पुलिस

हल्द्वानी क्षेत्र में एक महिला अपने बच्चों और लाखों के जेवर लेकर भाग गई। जिस पर पति ने कहा कि उसके पति का अपने एक रिश्तेदार से अवैध संबंध था और उसी उसकी पत्नी का अपहरण किया होगा। मामले में मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आनंदपुरी फेस-3 तल्ली बमोरी मुखानी निवासी सचिन कुमार एक निजी कंपनी में कार्य करता है और यहां वह अपनी पत्नी मीनू सिंह, 10 साल के बेटे, 6 साल की बेटी और मां के साथ रहता है। बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी मीनू सिंह से उसकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी। 24 दिसंबर को सुबह के समय 9 बजे वह घर से ड्यूटी पर चला गया और अन्य सदस्य घर पर ही थे। सभी के ड्यूटी जाने के कुछ देर बाद मां का फोन आया और बताया कि वह मंदिर गई थी। लौटी तो घर पर ताला लगा था। जिसके बाद सचिन घर पहुंच गया घर आकर देख तो पत्नी और दोनों बच्चों के साथ गायब थी। इतना ही नहीं बल्कि घर पर रखे हुए करीब 20 लाख रुपये के जेवर भी नहीं थे। सचिन ने पुलिस को बताया कि उसने अपने स्तर से पता किया है कि उसकी पत्नी और दोनों बच्चों को उसका एक रिश्तेदार जयवीर सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी मिर्जापुर शांहजहापुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला बहला-फुसला कर ले गया है। हाल में वह सुल्तानपुरी दिल्ली में रह रहा है। आरोप है कि जयवीर पर कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिश्तेदार के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  राजराजेश्वरी चंडिका देवी गोल गोबिंद गुणसाई सिमली की देवरा यात्रा पहुंची तेगुनिया।

More in उत्तराखण्ड

Trending News