Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस टीम ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। हरबंस सिंह एसपी क्राइम नैनीताल के दिशा निर्देशन, सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में डीआर वर्मा प्रभारी निरीक्षक भवाली के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान बीते 13 मई को संतोष कुमार पुत्र वलीराम निवासी गंगोरी ककड़ीघाट भवाली नैनीताल 31 वर्ष के क़ब्ज़े से 90 पव्वे गुलाब देशी मसालेदार अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली भवाली में धारा-60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  अब एआई भी बोलेगा पहाड़ी बोली! सीएम धामी ने शुरू किया गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी का ‘वॉइस पोर्टल’

More in उत्तराखण्ड

Trending News