Connect with us

कुमाऊँ

8.69 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार,कई बार गए हैं जेल

बागेश्वर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल लगी है बता दे कि यहां पर पुलिस ने दो युवकों को इसमें के साथ गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुसार रोज की तरह ड्यूटी के दौरान पुलिस के उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह मेहता, आरक्षी अशोक पवार, संतोष राठौर, तारा भाकुनी और भुवन बोरा आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे । इसी बीच होटल बागनाथ से 10 मीटर आगे गरुड़ रोड पर उन्हें दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़े जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें काबू किया और उनकी तलाशी में 8.69 ग्राम स्मैक बरामद हुई पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम देवेंद्र क्षेत्रीय बताया, जबकि दूसरे ने अपना नाम जीवन सिंह खेतवाल बताया ।

देवेंद्र प्रदेश की राजधानी देहरादून के रायपुर थाने के किद्दूवाला गांव का रहने वाला है। जबकि जीवन सिंह खेतवाल बागेश्वर के आरे गांव का रहने वाला है। देवेंद्र के हवाले से पुलिस ने 4.21 ग्राम और जीवन के हवाले से 4.48 ग्राम स्मैक बरामद की । जीवन खेतवाल इससे पहले एनडीपीएस एक्ट में तीन बार जेल जा चुका है , जबकि देवेंद्र क्षेत्रीय एक बार जेल जा चुका है। पुलिस ने एक बार फिर आरोपियों को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News