Connect with us

उत्तराखण्ड

जिले में दिखा लिंगानुपात का सकारात्मक परिणाम

नैनीताल। जिले में लिंगानुपात के सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं। ताज़े आंकड़े के मुताबिक नैनीताल जिले मे 1000 बालकों के अनुपात में बालिकाओं की संख्या 937 पहुँच गयी हैं, लिंगानुपात को और बेहतर करने के लिये बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत और प्रचार प्रसार किया जायेगा। यह बात सीडीओ नैनीताल और जिले के स्वास्थ्य अधिकारियो की एक बैठक हुई, जिसमे जिले के लिंगानुपात की समीक्षा करने के साथ ही कई और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में सामने आया हैं कि बीते साल की अपेक्षा लिंगानुपात में बढ़ोतरी हुई है जो की अब 1000 बालकों में बालिकाओं की संख्या 925 से बढ़कर 937 हो गयी हैं। इस अनुपात को 954 तक बढ़ाने के लिये सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो को पंचायत स्तर पर और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये है, सीएमओ ने लिंगानुपात में वृद्धि होने पर खुशी जाहिर करते हुए जागरूकता कार्यक्रमों को आगे बढ़ने की बात कही हैं, साथ ही प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं बढ़ाने और अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये हैं।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News