Connect with us

कुमाऊँ

फेसबुक से की तलाकशुदा महिला से दोस्ती, फिर किया दुष्कर्म,शादी का दबाव बनाने पर वीडियो वायरल की धमकी,मामला दर्ज

काशीपुर में एक तलाकशुदा महिला को फेसबुक पर युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया जानकारी के अनुसार बता दे कि यहां पर एक युवक ने फेसबुक के जरिये तलाकशुदा महिला से दोस्ती कर दुष्कर्म के बाद उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अब आरोपी युवक शादी के लिये दबाव बनाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।कोतवाली क्षेत्र निवासी एक तलाकशुदा महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि फेसबुक पर उसकी जान पहचान बाजपुर के ग्राम हसन का मझरा निवासी आफत्याब अली उर्फ आफताब पुत्र अहसान से हुई और मोबाइल पर दोनों की बातें होने लगी।इस बीच वह महिला से मिलने काशीपुर आया तो महिला ने शादी के लिये दबाव बनाया, उसने महिला को निर्वस्त्र करके बेल्टों से पीटा और फोटो और वीडियो बना ली। बाद में आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म करता रहा और बाद में शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 323, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

More in कुमाऊँ

Trending News