Connect with us

कुमाऊँ

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में निर्विरोध कनिष्क उपाध्यक्ष चुने गए प्रशान्त जोशी

भवाली। नगर पॉलिका परिषद सभागार में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में निर्विरोध चुने गए कनिष्क उपाध्यक्ष बनने पर प्रशान्त जोशी स्वागत किया गया। कर्मचारियों द्वारा पुष्प गुच्छ साल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। सभी ने एडवोकेट प्रशांत जोशी को उपाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देकर आशीर्वाद दिया। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि भवाली से पहली बार हाईकोर्ट बार में कोई उपाध्यक्ष बना है।

प्रशान्त जोशी पूर्व में सभासद भी रहे। उन्होंने कहा कि उन्होंने शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने उनके उज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि वही पर्यावरण मित्रो को ड्रेस भी बांटी गई। इस दौरान पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरज मेहरा सुनील मेहता किशन अधिकारी पूजा भारती विनोद तिवारी मुकेश तिवारी प्रियंका जोशी उमा जोशी गौरव नेगी ममता बिष्ट इंद्र कपिल पंकज बिष्ट सोनू सज वाली सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News