Connect with us

उत्तराखण्ड

पेपर लीक मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता कर रहा कोर्ट में सरेंडर की तैयारी

देहरादून।जेई-एई व पटवारी पेपर लीक मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता संजय धारीवाल कोर्ट में सरेंडर की तैयारी कर रहा है, हालांकि अभी तक एसआईटी टीमें पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा समेत अनेक राज्यों में संजय धारीवाल की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

भाजपा नेता संजय धारीवाल पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है, एसआईटी अभी तक पेपर लीक मामले में 30 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

एसआईटी के मुताबिक संजय धारीवाल की लगातार तलाश जारी है और जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा, सूत्रों के मुताबिक संजय धारीवाल ने कोर्ट में सरेंडर की तैयारी कर चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  30 अक्टूबर से देहरादून में भव्य आयोजन!, दशै-दीपावली महोत्सव में नेपाली-उत्तराखंडी संस्कृति की झलक

More in उत्तराखण्ड

Trending News