Connect with us

उत्तराखण्ड

आम आदमी पर फिर पड़ी महंगाई की मार,डीजल पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी

रूस-यूक्रेन जंग के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण तेल कंपनियों पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने को लेकर दबाव बना हुआ है. इस बीच 4 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। एक दिन पहले देश के टॉप फ्यूल रिटेलर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन एक लीटर पेट्रोल और डीजल पर 80 पैसे की बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन फ्यूल डीलर्स को भेज दिया था.नोटिफिकेशन के अनुसार शुक्रवार यानी की आज दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 97.81 रुपये होगी जबकि डीजल 89.07 रुपये में एक लीटर मिलेगा. इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 दिन के भीतर कुल 2.40 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।

हाल ही में देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान करीब 137 दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी, जबकि इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 45 फीसदी बढ़ गईं 137 दिन तक 22 और 23 मार्च को 80-80 पैसे प्रति लीटर के दाम बढ़ाए गए। हालाँकि बीते दिन गुरुवार को कीमतें जस की तस रहीं।

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News