Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्छ में सेना के जवानों के साथ मनाई दिवाली, लुक हुआ वायरल

दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के कच्छ पहुंचे हैं। जहां पर उन्होंने सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई। इस शुभ अवसर कर पीएम मोदी ने जवानों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने का अवसर मिलना सबसे बड़ी खुशी की बात है। आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। कच्छ में सेना के जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस देश में ऐसी सरकार है जो देश की एक इंच जमीन से भी समझौता नहीं कर सकती।

उन्होंने आगे कहा, इक्कीसवीं सदी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, आज हम अपनी सेनाओं को, अपने सुरक्षा बलों को आधुनिक संसाधनों से लैस कर रहे हैं। हम अपनी सेना को दुनिया की सबसे आधुनिक सैन्य ताकतों की श्रेणी में ला रहे हैं। हमारे इन प्रयासों का आधार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली मनाने सेना के जवानों के बीच कच्छ पहुंचे। इस दौरान उनका लुक बेहद खास था पीएम मोदी सेना के ड्रेस में नजर आये। सेना के ड्रेस में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं।

Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इस बच्चे को Rahul Gandhi ने किया फोन, दिल्ली आने का भी दिया न्योता

More in उत्तराखण्ड

Trending News