Connect with us

उत्तराखण्ड

निजी विद्यालयों के शिक्षकों ने लगायी मुख्यमंत्री से मदद की गुहार

हल्द्वानी। उत्तराखंड एनआईओएस डीएलएड टीईटी महासंघ ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। भेजे गए पत्र में महासंघ ने मांग की है कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते उन पर गंभीर वित्तीय संकट आ गया है। उन्होंने कहा स्कूल बंद हैं, इस कारण उन्हें कहीं से भी भरण पोषण के लिए कोई भी मदद नहीं मिल रही है। ऐसे में एक मात्र भरोसा सरकार पर ही रह गया है। महासंघ ने मुख्यमंत्री से जीविका के लिए आर्थिक मदद की गुहार की है।पत्र भेजने वालों में नैनीताल से महासंघ अध्यक्ष नंदन बोहरा, अल्मोड़ा से रेनू सत्यपाल, मनमोद सिंह उत्तरकाशी से,मुकेश शाह टिहरी, सोनू कुमार हरिद्वार,अंकित नौटियाल देहरादून, जगदीश सिंह आदि पदाधिकारी के नाम शामिल हैं।

रिपोर्ट-गुरमीत सिंह, हल्द्वानी

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News