Connect with us

उत्तराखण्ड

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना,इन जिलों मे स्कूलों का है अवकाश,यहाँ बारिश शुरू

राज्य मे चल रही झमाझम बारिश के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार राज्य में इन दिनों मानसून पूरी तरह सक्रिय है पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मौसम विज्ञान के अनुसार 16 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जनपदों में बारिश का दौर जारी रहेगा जिसको लेकर जिसको लेकर वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज और कल यानि 13 और 14 जुलाई को प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश वहीं कुछ स्थानों में अकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 15 और 16 जुलाई को प्रदेश भर में फिर भारी से भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 15 और 16 जुलाई को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है जिसको लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 13 और 14 जुलाई को प्रदेश में यलो अलर्ट रहेगा कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की, मध्यम गति की बारिश हो सकती है लेकिन, 15 और 16 जुलाई को गढ़वाल कुमाऊं के कई हिस्सों में फिर से भारी से भारी बारिश देखने को मिल सकती है जिसको लेकर कई दौर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी तक का सफर, डॉ. जगदीश चन्द्र को सीएम और डीजीपी ने किया सम्मानित


मौसम की चेतावनी को देखते हुए आज भी नैनीताल,उधम सिंह नगर,चमोली , जनपदों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं प्रशासन लोगों से सतर्क रहने की अपील भी कर रहा है।

वहीं नैनीताल जिले के रामनगर मे भी बारिश शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News