Connect with us

उत्तराखण्ड

पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर होंगे उत्तराखंड के सीएम

राज्य की तमाम अटकलों को विराम देते हुए खबर आ रही है कि भाजपा हाई कमान ने एक बार फिर से पुष्कर सिंह धामी में ही विश्‍वास जताने का मन बना लिया है। धामी को ही राज्‍य की कुर्सी सौंपने की पूरी तैयारी हो चुकी है। हालांकि कुछ विधायकों ने इसका विरोध करने की बात सामने आ रही है लेकिन हार की आशंकाओं के द्वार से भाजपा को बड़ी जीत दिलाने के सफर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी की थी कड़ी मेहनत, खूब बहाया था पसीना, आफिस में बैठने के बजाय पूरे प्रदेश में लगातार किये थे दौरे, लोगों के मन में भाजपा के लिए विश्वास जगाया। यहां तक कि उत्तराखंड का ‘किला’ बचाने के लिए खुद हो गए ‘कुरबान’।सूत्रों का कहना है कि हाई कमान ने मन बना लिया है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनकी मेहनत और कुरबानी का इनाम मिल सकता है।

यह भी पढ़ें -  श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News