Connect with us

Uncategorized

ऋषिकेश में होली पर राफ्टिंग प्रतिबंधित, आदेश जारी

ऋषिकेश में होली पर राफ्टिंग प्रतिबंधित रहेगी। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों के चलते टिहरी प्रशासन ने ये फैसला लिया है।

होली पर राफ्टिंग पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में शासन की ओर से नरेंद्रनगर के एसडीएम की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों के चलते टिहरी प्रशासन ने ये फैसला लिया है कि 4 मार्च को यानी होली के दिन राफ्ट नहीं चलेगी। बता दें प्रशासन की ओर से भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों के चलते ये फैसला लिया है कि कोडियाला–मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन में सभी गतिविधियां बंद रहेगी।

नियम तोड़ने वाली राफ्टिंग कंपनियों का होगा लाइसेंस निरस्त
आदेश में पुलिस को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। नियम तोड़ने वाली राफ्टिंग कंपनियों का लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई है। इस संबंध में संचालकों को स्पष्ट जानकारी दी गई है। बता दें होली पर मुनिकीरेती, तपोवन और शिवपुरी में लाखों पर्यटकों के आने की संभावना है। जिसके चलते सभी होटल और कैंप पहले से फुल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश

More in Uncategorized

Trending News