Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

उत्तराखंड में बीते दिन कई स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है और ठंड एक बार फिर लौट आई है। लंबे समय से शुष्क बने मौसम ने अचानक करवट बदली, जिससे पर्वतीय जिलों में सर्द हवाएं चलने लगी हैं।

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों, खासकर पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जिसका पर्यटकों ने खूब आनंद लिया। वहीं, बारिश और बर्फबारी ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया है। सुबह और शाम ठंडक बनी हुई है, जबकि दिन के समय लोग गुनगुनी धूप का लुत्फ उठा रहे हैं।

मौसम विभाग ने आज भी उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है, हालांकि किसी प्रकार का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 8°C के आसपास रहने की संभावना है।

Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  पर्वत प्रेरणा की खबर का जोरदार असर, अवैध खनन माफिया पर प्रशासन का कहर, जेसीबी समेत 4 डम्पर सीज गिरोह बेहाल

More in उत्तराखण्ड

Trending News