Connect with us

उत्तराखण्ड

बारिश बनी मौत, एक परिवार की तीन की मौत, 2 घायल

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार भारी बारिश ने अपना कहर पूरे राज्य में बरपा दिया है और एक बड़ी खबर पौड़ी जिले से सामने आ रही है यहां पर लैंसडौन में नेपाली मूल के परिवार बर बारिश मौत बनकर बरसी। बारिश के कारण आए मलबे में दबने से एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई।लैंसडौन में दो महिला, एक बच्ची की मलबे में नीचे दबने से मौत हो गई। लैंसडौन के पास होटल निर्माण में लगे मजदूरों के टेंट पर पहाड़ी से भारी मलबा आ गया। हादसे में दो महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर गंभीर घायल हैं। घायलों को कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी ओर चंपावत में भी एक महिला की मौत हुई है।
मृतकों के नाम
समूना पत्नी नियाज उम्र 50 साल, निवासी नेपाल
सपना पत्नी लिंगडा उम्र 40 साल, निवासी नेपाल
अबीसा पुत्री सपना उम्र चार साल, निवासी नेपाल
घायलों के नाम- नियाज पुत्र मुमताज उम्र 56 साल, निवासी नेपाल
राबिया पुत्री नियाज उम्र 16 साल, निवासी नेपाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in उत्तराखण्ड

Trending News