Connect with us

कुमाऊँ

यहां सड़क हादसे में 2 की मौत,2 घायल

गदरपुर में डंपर की टक्कर से पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बरेली जिले के भोजीपुरा के ग्राम मनेरा निवासी टीटू यादव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह लोनिवि के अधीन कार्य करते हैं।सुबह तड़के करीब चार बजे उसका ड्राइवर सरनाम पिकअप लेकर रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रहा था। ग्राम सूरजपुर से कुछ आगे जाने पर एक्सिस बैंक के सामने पीछे से आ रहे डंपर ने पिकअप को टक्कर मार दी। पिकअप उछलकर सड़क किनारे पलट गई।हादसे में वाहन सवार ग्राम मनेरा भोजीपुरा निवासी लाल सिंह (26) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर गदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में गंभीर रूप से घायल रमेश कुमार (26) पुत्र रामपाल को जिला अस्पताल रुद्रपुर ले जाया गया, इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पिकअप चालक सरनाम सिंह, दिगंबर मामूली घायल हैं। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि डंपर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in कुमाऊँ

Trending News