Connect with us

कुमाऊँ

रेलवे स्टेशन के पास से चोरी हुई मैक्स बहेड़ी से की बरामद ,शातिर चोर गिरफ्तार

काठगोदाम रेलवे स्टेशन से विगत 26 जून की रात को चोरी हुई मैक्स गाड़ी को बहेड़ी उत्तर प्रदेश से बरामद करते हुए पुलिस ने एक शातिर चोर को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि 26 जून की रात की रेलवे स्टेशन के बाहर से इस मैक्स कार को चोरी कर लिया गया था, जिसके बाद कार स्वामी विनोद कुमार कनौजिया द्वारा काठगोदाम थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज मामला दर्ज करते हुए खोजबीन की और 24 घंटे के भीतर चोर को बहेड़ी से मय कार समेत गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया चोर समीर खान जो कि नई बस्ती काठगोदाम का रहने वाला है।बताया जा रहा है कि चोर बहेड़ी ले जाकर कार को बेचने की फिराक में था। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में एक बात का भी पता चला है चोर अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्यवाही की जा रही है

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News