Connect with us

कुमाऊँ

पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम स्व राजीव गांधी को किया याद

टनकपुर। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई टनकपुर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय टनकपुर में स्वर्गीय राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि राजीव गांधी एक महान स्वप्न दृष्टता के साथ-साथ कंप्यूटर क्रांति के जनक भी थे। स्वर्गीय राजीव गांधी ने पंचायती राज्य की स्थापना और 18 वर्ष के नव जवानों को मताधिकार का अधिकार देकर भारतीय राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव किए थे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, युवा नेता नीरज मिश्रा, आईटी सेल के नवीन पांडे, सूरज बोहरा, रूपेश कुमार, हरीश जोशी, सुल्तान मिर्जा आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर:- गौरव शर्मा टनकपुर

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News