Connect with us

कुमाऊँ

नीलकंठ अस्पताल के डॉक्टर पर कोविड मरीज घर में देखने की अफवाह या सच

हल्द्वानी। नीलकंठ हॉस्पिटल के एक डॉक्टर द्वारा घर घर जाकर कोविड मरीजों का ईलाज किये जाने की खबर वाइरल हो रही है। बताया जा रहा है कि तथाकथित डॉक्टर एक बार विजिट करने व उपचार करने का दस हजार रुपये चार्ज ले रहा है। इस खबर में कितनी सत्यता है फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। इतना जरूर है कि सोशल मीडिया में खबर वाइरल होने के बाद संबंधित अस्पताल सचेत है।

इधर नीलकंठ हॉस्पिटल ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात का खंडन भी किया है। बताया जा रहा है कि मामला पुलिस प्रशासन के संज्ञान में भी लाया गया है। नीलकंठ अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी चिकित्सक को कोविड मरीज को घर पर देखने की अनुमति नहीं दी है। लेकिन मामला सोशल मीडिया में खूब छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News