Connect with us

उत्तराखण्ड

दु:खद खबर-उपचार के अभाव में गर्भवती महिला समेत बच्चे की मौत

संवाददाता -शंकर फुलारा

ओखलकांडा। आज सुबह ओखल कांडा ब्लॉक के चमोली ग्राम सभा में एक गर्भवती महिला ने 2 बच्चों को जन्म दिया।जिसमें महिला और एक बच्चे की मौत की खबर है। दूसरे बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है बच्चे को उपचार हेतु हल्द्वानी लाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह चमोली निवासी देव सिंह की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उपचार हेतु ओखल कांडा स्वास्थ्य केंद्र ला रहे थे लेकिन महिला ने गाड़ी में ही दो बच्चे को जन्म दिया लेकिन महिला की और एक शिशु की गाड़ी में ही मृत्यु हो गई दूसरे शिशु को नाजुक हालात में उपचार हेतु हल्द्वानी अस्पताल लाया गया।

एक महीने पहले ही ओखल कांडा ब्लॉक के डालकन्या ग्राम सभा में भी एक गर्भवती महिला और शिशु की मौत हो गई थी। इस घटना के बावजूद भी स्वास्थ्य महकमा सोया हुआ है, स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने में स्वास्थ्य विभाग कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। जिस कारण पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाएं राम भरोसे हैं।

पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में कई गर्भवती महिलाएं एवं नवजात शिशु की मौतें हो रही हैं। अस्पतालों में ना ही स्टाफ है और ना कोई डॉक्टर। कई अस्पताल बिना डॉक्टर और कंपाउंडर के चल रहे हैं। विगत माह डालकन्या में गर्भवती महिला और बच्चे की मौत से क्षेत्रवासी दुखी नजर आए। वही फिर एक गर्भवती महिला और शिशु की मौत से क्षेत्र वासियों में आक्रोश है।

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु ने कहा कि यदि शीघ्र ही ओखलकांडा ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाएं नहीं सुधारी गई तो क्षेत्रवासी जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  प्रेमिका के संग रंगरलियां मना रहा पति को पकड़ा रंगे हाथ
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News