Connect with us

उत्तराखण्ड

दुःखद: उत्तराखंड का लाल रजौरी में शहीद

जम्मू काश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के राम सिंह मात्रृभूमि की रक्षा में शहीद हो गए, सेना के सूत्रों के मुताबिक राजौरी के थानामण्डी क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन चल रहा था। सुबह तक चले ऑपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराया गया था, एक तीसरे आतंकी के संदेह में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। उसी दौरान घात लगाकर आतंकी ने बर्स्ट मार दिया जिसकी चपेट में सूबेदार राम सिंह आ गए और बुरी तरह जख्मी हो गए। चिकित्सकों की टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण वह नहीं बचाये जा सके।

शहीद सूबेदार राम सिंह का परिवार मेरठ में रहता है। वे मूल रूप से पौड़ी जिले के सलाना गांव के रहने वाले थे। सूबेदार राम सिंह 16 वीं गढ़वाल राइफल में शामिल हुए थे। पौने 2 साल से वह राष्ट्रीय राइफल के साथ कार्यरत थे। उन्हें फरवरी 2022 में रिटायर होना था।सीएम पुष्कर सिंह धामी नेसूबेदार राम सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News