Connect with us

उत्तराखण्ड

दुःखद-यहां हुआ दर्दनाक हादसा तीन की मौत

राज्य के चमोली जिले से दुःखद खबर आ रही है। यहां दर्दनाक़ हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। बता दें की घटना देर रात की है। घाट-रामणी मोटरमार्ग पर घूनी गांव के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार चमोली के घाट-रामणी मोटरमार्ग पर देर रात घूनी गांव के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News