Connect with us

कुमाऊँ

अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन

हल्द्वानी। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सभी कांग्रेस जनों के आवास पर पार्टी ध्वज फहराने की शुरुआत कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता तथा कुमाऊं मीडिया प्रभारी दीपक बल्यूटिया ने अपने आवास से की। इस दौरान देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बल्यूटिया ने कहा कि 9 अगस्त का दिन देश के लिए ऐतिहासिक दिन रहा है। इसे कांग्रेस और देश की जनता कभी भुला नहीं पाएगी। इस ऐतिहासिक अगस्त्यक्रांन्ति दिवस पर हम देश के अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। कार्यक्रम में शशि वर्मा, मंजू तिवारी, पुष्पा नेगी, माला वर्मा, अल्का साह, बृजेश बिष्ट, महेशानंद, राहुल आर्या, मुकुल बल्यूटिया, कुनाल गोस्वामी, पंकज आर्या, अंकित कनवाल, अंकित चौनियारो, अजय उप्रेती, राज कांडपाल, नीरज बिष्ट, निहित नेगी, मो० शरीफ़, संजय जोशी, सिद्धान्त जोशी आदि मौजूद रहे।

इधर कांग्रेस महासचिव वरुण प्रताप भाकुनी के नेतृत्व में कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने बाजार में पैदल मार्च के दौरान नारेबाजी की। उन्होंने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के अमर शहीदों को शत शत नमन करते हुए अगस्त क्रांति दिवस व भारतीय यूथ कांग्रेस के स्थापना दिवस पर स्वराज आश्रम में झंडारोहण किया गया व हल्द्वानी बाजार में पैदल मार्च किया ।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News