Connect with us

उत्तराखण्ड

सौरभ बहुगुणा पाए गए कोरोना पॉज़िटिव

उत्तराखंड, अब तक की बड़ी खबर देहरादून से सामने आ रही है यहां पर भाजपा के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।जिसके बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार बता दे कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कोरोना पॉजिटिव होते हुए खुद दी जानकारी कहा कि साथियों, आपको सूचित करना चाहता हूं कि कल रात थोड़ी तबियत खराब होने के बाद आज सुबह मैंने अपना RTPCR टेस्ट कराया। जिसमें, मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। फिलहाल तबीयत ठीक है लेकिन डॉक्टर द्वारा बताए गए सभी नियमों का उचित रुप से पालन कर रहा हूं।आप सबसे हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वह लोग भी कृपया अपना कोविड टेस्ट जरूर करा लें और अपना ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News