Connect with us

Uncategorized

काशीपुर से हल्द्वानी जा रहे युवकों की फिसली स्कूटी, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम, दूसरा घायल

कालाढूंगी में टेढ़ी पुलिया के समीप स्कूटी फिसल गई। इस दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। जिसमें से एक युवक ने अस्पताल में दम ही तोड़ दिया।यह घटना रविवार सुबह करीब 8:30 बजे के बताई जा रही है। स्कूटी सवार दोनों युवक काशीपुर से हल्द्वानी जा रहे थे। हादसे में अमित(30) पुत्र दीप प्रकाश निवासी कुंडेश्वरी काशीपुर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं स्कूटी पर सवार दूसरा युवक ब्रजमोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?, झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर

More in Uncategorized

Trending News