Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल : निगलाट के पास खाई में गिरा ट्रक, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

भवाला। बीती देर रात 2 बजे हल्द्वानी से बागेश्वर निर्माण सामग्री लेकर बागेश्वर जा रहा ट्रक अल्मोड़ा हाइवे में निगलाट के पास खाई में गिर गया। आनन फानन में रात से गुजर रहे लोगों ने 112 में कॉल कर पुलिस को सूचना दी। दयाल सिंह बोरा 34 पुत्र धाम सिंह निवासी बागेश्वर हल्द्वानी से बागेश्वर निर्माण सामग्री लेकर जा रहा था। निगलाट के पास अचानक ट्रक खाई में गिर गया। जिससे दयाल ट्रक में फंस गया। पुलिस एसडी आरएफ की टीम ने खाई से निकालकर सीएचसी भवाली पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर जलिश अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल डी आर वर्मा ने बताया कि पुलिस एसडीआरएफ ने मौके में पहुँचकर 108 के जरिये वाहन चालक को अस्पताल पहुँचया।

Ad
यह भी पढ़ें -  LPG Price Hike: डीजल-पेट्रोल के बाद बढ़े सिलेंडर के दाम!, इतना हो गया महंगा  

More in उत्तराखण्ड

Trending News