Connect with us

उत्तराखण्ड

वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी भावना पांडे ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

हरिद्वार। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, प्रसिद्ध जनसेवी, जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष एवँ हरिद्वार लोकसभा सीट से जेसीपी की प्रत्याशी भावना पांडे ने दीपावली पर्व के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी भावना पांडे ने कहा- दीपावली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह पर्व आप सभी के जीवन में आनंद, उल्लास, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए यही मंगलकामना है। आपकी दीपावली शुभ एवं मंगलमय हो।

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा कि सुख, समृद्धि और संपन्नता के प्रतीक दीपावली के इस पावन अवसर पर माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे और आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं आरोग्य का संचार हो, मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है।

जेसीपी की प्रत्याशी भावना पांडे ने कहा कि दीपावली का यह पर्व एक साधारण पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का पर्व है। इसमें हमें अपने राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास के दर्शन होते हैं। प्रकाश का यह पर्व आपके जीवन में धन, वैभव, यश, ऐश्वर्य और सम्पन्नता लेकर आये, इन्हीं मंगल-कामनाओं के साथ एक बार पुनः आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड - दूसरी महिला को हरक सिंह रावत की पत्नी बताने पर भड़कीं दीप्ति रावत, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

More in उत्तराखण्ड

Trending News