Connect with us

उत्तराखण्ड

खाई में महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

ऋषिकेश।यहां नीलकंठ महादेव मंदिर मार्ग पर खैरखाल के पास पुलिस को महिला का शव मिला है। शव मिलने की सूचना से हड़कंम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला के शव को खाई से बाहर निकाला गया। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलाहल मृतक की पहचान के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। साफर ही पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस को नीलकंठ महादेव मार्ग पर खैरखाल के पास खाई में एक शव मिलने की सूचना मिली। शव करीब 20 मीटर गहरी खाई में नीचे पड़ा था। एसडीआरएफ और जिला मुख्यालय से आई फोरेंसिक टीम की मदद से शव को बाहर निकाला गया।महिला की उम्र करीब 45 से 50 के आसपास लग रही है। पुलिस ने बताया कि शव के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। शव को एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया गया। आसपास के जिलों के थानों चौकियों से लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों जानकारी लग पाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News