Connect with us

कुमाऊँ

घनस्यारी-जमड़िया क्षेत्र में तेंदुआ फंसा मिला, देखने के लिए उमड़ी भीड़।

अल्मोड़ा/ चौखुटिया। चौखुटिया के घनस्यारी-जमड़िया क्षेत्र में आज सुबह एक तेंदुआ फंसा मिला उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जी हां, आज सुबह चौखुटिया के घनस्यारी- जमड़िया क्षेत्र में एक पेड़ में तेंदुआ फसा मिला, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन और पटवारी ने भीड़ को हटाया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ तार के सहारे फस गया था, हालांकि अभी स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। बता दें कि मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंच चुकी थी वन विभाग की टीम द्वारा बड़ी कोशिशों के बाद फंसे हुए तेंदुए को पिंजरे में कैद किया गया।

रिपोर्ट- मनीष नेगी द्वाराहाट

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News