Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के इस गांव में मोबाइल टावर बना शो-पीस

चमोली। विकासखंड जोशीमठ का चीन और तिब्बत बॉर्डर से लगा सीमांत गांव तोलमा में लगा मोबाइल टावर शो-पीस बन कर रह गया है। सीमांत क्षेत्र में कुछ माह पहले ही जियो का मोबाईल टावर लगाया गया था, जिससे ग्रामीणों को अपनों से सम्पर्क करने में आसानी हो। जियो ने टावर तो लगा दिया, लेकिन अभी तक ये केवल शो पीस बन कर रह गया है।कुछ माह पहले ही बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने इस जियो टावर का उद्घाटन भी किया था।

टावर लगने के बाद लोगों में खुशी का माहौल था, लेकिन लंबा वक्त गुजर जाने के बाद भी टावर काम नहीं कर रहा है, जिससे लोग अपने लोगों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।इस टावर के लगने से फागती, तमक, कोषा के लोगों को लाभ पहुचंना था। लेकिन, टावर काम नहीं कर पा रहा है। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हों ने मोबाल टावर लगने के बाद जो सपने बुने थे, वो केवल सपने ही रह गए हैं।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News