Connect with us

कुमाऊँ

उफनती लहरों में कोसी नदी में फंसे 6 युवक,निकाला बाहर,देखे वीडियो

रामनगर। बीते सांय कोतवाली रामनगर ने फायर स्टेशन रामनगर के टेलीफोन नंबर पर सूचना दी की हनुमान धाम मंदिर के पास कोसी नदी में रामनगर चे 6 व्यक्ति फंसे हुए। सूचना प्राप्त होते ही गाड़ी नंबर UA04B2990 रामनगर से एक रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ उक्त घटना स्थल के लिए रवाना हुए।

मौके पर जाकर देखा तो उफनती लहरों में कोसी नदी के दूसरी पार 06 व्यक्ति फंसे थे, जिसे रामनगर की रेस्क्यू टीम वह 112 तथा स्थानीय लोगों ने रोप की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सब को सकुशल बाहर निकाला गया। जिसकी जनता के द्वारा ताली बजा कर उत्साह वर्धन किया गया।फायर यूनिट टीम मे LFM सुरेंद्र सिह,DVR रमेश बंगारी ,FM शाहिद अंसारी,FM राजेश कुमार टम्टा,Fm शंभू गिरी तथा fm पुष्कर पाल सिंह मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News