Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्य के जिलों में आज इतने मिले कोरोना के मामले

राज्य के 9 जनपदों में आज कोरोना वायरस के नये मामले सामने आए है।शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के कुल 27 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ कोरोना का आंकड़ा 344724 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 14 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए, इस तरह अब तक 330886 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

शुक्रवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 27 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।जिनमें देहरादून जिले से 08 ,हरिद्वार से 0 , नैनीताल जिले से 05, उधमसिंह नगर से 05 , पौडी से 03, टिहरी से 02, चंपावत से 01 , पिथौरागढ़ से 01 , अल्मोड़ा 01, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 01, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344724 मरीजों में से 330886 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6190 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7415 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 233 है। इधर रिकवरी रेट 96.0 प्रतिशत पहुंच गया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News