Connect with us

उत्तराखण्ड

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने लोक निर्माण विभाग से की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की मांग

शंकर फुलारा – संवाददाता

भीमताल। नगर की सड़कों को ठीक से रख रखाव रखने के लिए नगर के सामाजिक कार्यकर्ता बृजवासी ने मांग रखी लोक निर्माण विभाग के पास विभाग ने नौकुचियाताल सड़क किलोमीटर 1,2 में पैच वर्क मरम्मत शीघ्र करने, भीमताल बाजार से खुटानी एस.एच 10 में जल भराव वाली जगहों के लिए 800 मीटर इंटर लॉकिंग ब्लाक कंक्रीट पेवमेंट कार्य हेतु आगणक गठित करने, मौसम अनुकूल होने पर गड्ढा युक्त सड़क का पेंच वर्क करने, सड़कों की नालियों, ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने की बात कही है।

भीमताल नगर से संबंधित लोक निर्माण विभाग की सड़कों की दशा सुधारने हेतु, सड़कों को गड्ढों एवं जल भराव से मुक्त रखने हेतु नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने मांग लोक निर्माण विभाग के पास रखी जिस पर विभागीय अधिकारी अधिशासी अभियंता अस्थाई खंड लोक निर्माण विभाग ने उन्हें पत्र द्वारा बताया कि नगर की सड़कों को गड्ढा एवं जलभराव मुक्त रखने के लिए नौकुचियातालताल सड़क किलोमीटर 1,2 व तल्लीताल-खुटानी मार्ग पर मौसम अनुकूल होने पर शीघ्र पेच वर्क कार्य किया जाएगा।

फिलहाल मौसम को देखते विभाग की गैंग नाली सफाई, स्कपर, झाड़ी कटान के कार्य पर गतिमान है , साथ ही मांग अनुसार मल्लिताल बाजार से खुटानी एस.एच 10 में जल भराव वाली जगहों के लिए कुल 800 मीटर लंबाई में इंटर लॉकिंग ब्लॉक कंक्रीट पेवमेंट कार्य हेतु आगणक गठित करने की कार्यवाही की जा रही है धन स्वीकृति उपरांत कार्य करा दिया जाएगा l

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के चार जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

More in उत्तराखण्ड

Trending News