Connect with us

उत्तराखण्ड

चुनाव संपन्न कराने आई बी एस एफ बटालियन में जवान पाए गए कोरोना पॉजिटिव

चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी और सुरक्षा बलों के जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव संपन्न करवाने के लिए राजस्थान से पहुंचे सीमा सुरक्षा बल की एक बटालियन के 30 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।तीन दिन पहले बीएसएफ की एक बटालियन कोटद्वार पहुंची थी। बटालियन में 84 जवान शामिल हैं। बटालियन को भाबर क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कलालघाटी में रुकवाया गया है। बीती शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन जवानों का कोरोना एंटीजन टेस्ट किया।इस संबंध में दुगड्डा ब्लॉक के कोविड प्रभारी डा मनोज कुमार ने बताया की 84 जवानों का कोविड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिनमें से 30 जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया की इन जवानों को विद्यालय में ही अलग कमरों में क्वारंटीन किया गया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News