Connect with us

Uncategorized

सोनू निगम ने अपनी बहन के साथ बनाया यह गाना ,रिलीज होते हो गया हिट

‘ओ मेरे हमनवा’ यह गाना सोनू निगम ने अपनी बहन टीशा निगम के साथ बनाया है। जिसको बुधवार को जारी किया गया। यह गाना रिलीज होते ही हिट हो गया है। इस गाने पर लोगों ने जमकर प्यार जताया है। गाने को महज 5 दिनों 1.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो गए हैं। यूट्यूब पर बीते 5 दिनों से ये गाना छाया हुआ है। सोनू निगम के साथ इस गाने में उनकी बहन तीशा निगम ने भी आवाज दी है। इस गाने में 2 दिलों के टूटने की खूबसूरत कहानी दिखाई गई है।

इस गाने के बोल संजीव चतुवेर्दी ने लिखे हैं, जिन्होंने ट्रैक भी तैयार किया है। गाने के बारे सोनू निगम ने कहा कि “गाने के बोल में असुरक्षा की भावना व्यक्त की गई है, जो वास्तव में मुझे छू गई जब मैंने इसे पहली बार सुना। यह उस दर्द और संवेदनशीलता को खूबसूरती से चित्रित करता है जो चरित्र अनुभव करता है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: खड़गे की रैली से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया SSP ऑफिस में धरना, पुलिस पर रैली में पहुंचने से रोकने का आरोप

More in Uncategorized

Trending News