Connect with us

Uncategorized

एसपी अजय गणपति कुम्भार ने संभाला कार्यभार

रिपोर्ट – विनोद पाल
चम्पावत – जनपद में नवागंतुक एसपी अजय गणपति कुम्भार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। चंपावत पहुंचने पर पुलिस लाइन में उनका स्वागत किया गया। लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए एसपी ने कहा की नशा तस्करी को रोकना और अन्य अपराधों को रोकना व पूर्णागिरी मेले को शांति पूर्वक संपन्न करना प्राथमिकता रहेगी।


सोमवार को नवनयुक्त एसपी कुम्भार ने कार्यभार ग्रहण कर पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर की। कहा कि चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामले सामने आते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम की जाएगी। बताया कि जो भी लोग इस काम में लिप्त हैं, उनकी काउंसलिंग करते हुए इसे रोकने का प्रयास किया जाएगा। बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मानव तस्करी रोकने के लिए भी कड़े कदम उठाए जाएंगे। कहा की आने वाले पूर्णागिरी मेले व लोक सभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना भी प्रार्थमिमिकता में रहेगा। जिसके बाद एसपी ने जिले भर के थानों से पहुंचे एसओ के साथ बैठक भी की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान हंगामा, सम्मान समारोह में सूचना नहीं मिलने को लेकर भिड़े आंदोलनकारी

More in Uncategorized

Trending News