Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्य में एक हफ्ता और बढ़ेगा कर्फ्यू, यह मिलेंगी छूट

देहरादून। राज्य सरकार के द्वारा कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ता और बढ़ाया जा सकता है क्योंकि जिस प्रकार से संक्रमण के मामले कम होते जा रहे हैं इसको देखते हुए सरकार के द्वारा 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ शॉपिंग मॉल खोलने की भी छूट देने की तैयारी चल रही है, फिलहाल कोविड-19 कर्फ्यू को आगे जारी रखा जाएगा। सरकार मंगलवार को कर्फ्यू की नई गाइडलाइन लागू करेगी।

कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद 10 मई से राज्य में प्रत्येक सप्ताह कोविड-19 कर्फ्यू को सरकार आगे बढ़ाती आ रही है मंगलवार सुबह 6:00 बजे इस सप्ताह के कोविड-19 कर्फ्यू की समय अवधि समाप्त हो रही है लिहाजा 13 जुलाई तक कोविड-19 कर्फ्यू को बढ़ाए जाने की तैयारी है सोमवार को इसकी एस ओ पी जारी होगी।सूत्रों के अनुसार फिलहाल मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे लेकिन शॉपिंग मॉल 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ खोले जाने को हरी झंडी मिल सकती है इसके अलावा यूपी के रास्ते कुमाऊं गढ़वाल जाने वालों के लिए वही पुरानी व्यवस्था बरकरार रहेगी।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”

More in उत्तराखण्ड

Trending News