Connect with us

Uncategorized

इस जिले में खुलेगा राज्य का दूसरा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर, सदन में हुई घोषणा

भराङीसैण (गैरसैण) में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान (Uttarakhand Budget Session) एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई। आज यानी शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अल्मोड़ा में लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की। बता दें कि ये राज्य का दूसरा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर होगा। वर्तमान में केवल देहरादून में ये सेंटर है। साल 2023 में इसकी शुरूआत हुई थी।

अल्मोड़ा में खुलेगा राज्य का दूसरा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर

धामी सरकार ने विदेशी भाषा सीखकर अन्य देशों में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं को बड़ा तोहफा मिला है। सरकार ने अल्मोड़ा में लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत अभी राज्य में केवल एक ही लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर है। साल 2023 से ये देरहादून में खुला है। अब अल्मोड़ा में ये सेंटर खुलने के बाद प्रदेश में सेंटरों की संख्या दो हो जाएगी।

देहरादून में बना पहला लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
साल 2023 में सरकार ने मुख्यमंत्री कौशल उन्ययन व वैश्विक रोजगार योजना को शुरू किया है। जिसके तहत पहला लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर देहरादून में खोला गया। इसमें बच्चों को अलग-अलग भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही उनकी नौकरी की व्यवस्था भी की जा रही है।

सिंह धामी ने सेंटरों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश
विभाग को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि इन सेंटरों की संख्या राज्य में बढ़ाई जाए। जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चे इसका लाभ उठा सके। आज यानी शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सरकार की तरफ से अल्मोड़ा में लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

बच्चों की ट्रेनिंग को लेकर CM Dhami गंभीर, बढ़ाया बजट
बच्चों की ट्रेनिंग को लेकर सीएम धामी काफी गंभीर है। इसी के चलते इस योजना में ट्रेनिंग का जो बजट सिर्फ 75 लाख रूपये का था। उसे अब बढ़ाकर इस बार 3.3 करोड़ कर दिया गया है। कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच के चलते अब और ज्यादा बच्चों को ट्रेनिंग का लाभ मिल पाएगा।

योजना के तरत कितनों को मिला लाख
147 बच्चों को अभी तक दिया गया विदेशी भाषा का प्रशिक्षण
92 बच्चों की विभिन्न देशों में अभी तक लग चुकी है नौकरी
08 से 10 माह का बच्चों को दिया जाता है सेंटर में प्रशिक्षण
16 अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से दिया जा रहा है प्रशिक्षण
10 और बच्चों के लिए सऊदी अरब में है नौकरी का प्र्रस्ताव

More in Uncategorized

Trending News