Connect with us

उत्तराखण्ड

चिटफंड कंपनी के माध्यम से करोड़ों की धोखाधड़ी कर फरार ईनामी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ उत्तराखंड ने 15 हजार रुपए के इनामी की गिरफ्तारी की है।
आरोपी पिछले 02 वर्षों से फरार चल रहा था जिस पर 15 हजार रुपए का ईनाम घोषित था।
उत्तराखंड राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा राज्य के इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा उत्तराखंड में गैंगस्टर एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश अपनी टीमों को दिए गए थे, इसी क्रम में सीओ एसटीएफ सुमित पांडे द्वारा प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में गठित एसटीएफ टीम के द्वारा तीन दिन तक चले ऑपरेशन के बाद थाना खटीमा, जनपद ऊधम सिंह नगर से फरार 15 हजार रुपए के ईनामी अपराधी सचिन कुमार द्विवेदी पुत्र कौशल किशोर द्विवेदी निवासी ग्राम पोस्ट नौडिहा तरहार थाना लालापुर जनपद प्रयागराज उत्तर प्रदेश को अंशुल एपीआई शॉपिंग स्क्वायर थाना सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ईनामी थाना खटीमा से धारा 420,409,467,468, 120बी भा0द0वि0 व 3 UPID Act के मुकदमें में वाँछित चल रहा था।

गौरतलब है कि जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी जिसके द्वारा उत्तराखंड उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश, राजस्थान व बिहार में अपनी ब्रांच खोली गई थी तथा लोगों से भिन्न-भिन्न स्कीमों में ज्यादा ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपए की धनराशि निवेश करवाकर गबन की गई थी। समिति की खटीमा में भी ब्रांच थी जिसमें लोगों का करीब एक करोड़ 25 लाख रुपए का का गबन समिति के पदाधिकारी द्वारा किया गया था। अभियुक्त सचिन कुमार द्विवेदी सोसाइटी में प्रधान अकाउंटेंट था जिस संबंध में वादी महिपाल गिरी पुत्र स्वर्गीय कृष्ण गिरी निवासी नौगांव नाथ थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर द्वारा 23 दिसंबर 2021 को थाना खटीमा में मुकदमा धारा 420,409,467,468,120 बी व 3 UPID Act के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था, जिसमें अभियुक्त तभी से फरार चल रहा था, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा 03 जुलाई 2023 को 15000 रुपए का ईनाम घोषित किया था। पिछले 01 वर्ष 08 माह में फरारी के दौरान अभियुक्त उत्तराखण्ड व यूपी के कई स्थानों छिपा रहा।

यह भी पढ़ें -  1 नवंबर को भी बारिश के आसार, देहरादून समेत इन जिलों में अलर्ट

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि हमारी एक टीम पिछले 3 दिनों से ईनामी सचिन कुमार द्विवेदी पर काम कर रही थी जिसके ऊपर उत्तराखण्ड में धोखाधड़ी के मुकदमें पंजीकृत हैं। वर्ष 2021 दिसंबर माह में थाना खटीमा मैं मैं आरोपी व उसके अन्य 14 साथियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का अभियोग पंजीकृत हुआ था, गिरफ्तार अभियुक्त उसी अभीयोग में शामिल था। कुछ दिन पूर्व टीम को एक गोपनीय टिप मिली कि ईनामी सचिन कुमार द्विवेदी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में छिपा हुआ है जिस पर टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर घेराबन्दी कर कल अभियुक्त को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। इस वर्ष उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा अब तक 41 ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। कल ही हमारी एक टीम द्वारा 1लाख रु.के ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी बिहार-झारखण्ड नक्सली सीमावर्ती क्षेत्र से की गयी है। उत्तराखण्ड एसटीएफ का ईनामी अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त सचिन कुमार द्विवेदी पुत्र कौशल किशोर त्रिवेदी निवासी ग्राम पोस्ट नौडिहा तरहार थाना लालापूर जनपद प्रयागराज उत्तर प्रदेश का निवासी है। वह वर्तमान में फ्लैट नंबर 22/24 शारदा नगर विस्तार थाना बिजनौर जनपद लखनऊ उत्तर प्रदेश में रह रहा था। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसटीएफ कुमाऊं यूनिट के उपनिरीक्षक चेतन रावत उपनिरीक्षक नवीन जोशी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, सुरेंद्र कनवाल व कांस्टेबल मोहित वर्मा शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News