Connect with us

उत्तराखण्ड

एसटीएफ ने रिसॉर्ट में छापेमारी कर कैसीनो के काले कारोबार का किया भंडाफोड़,25 गिरफ्तार

देहरादून। एसटीएफ ने एक रिसॉर्ट में छापेमारी कर कैसीनो के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने संचालक समेत 25 जुआरियों को भी दबोचा। मौके से एक लाख 22 हजार की नकदी भी बरामद हुई है।प्राप्त समाचार के मुताबिक देहरादून एसटीएफ और सहसपुर थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से होरावाला स्थित संजीवनी रिजॉर्ट में छापेमारी की जहां का नजारा देख टीम दंग रह गई रिजॉर्ट के अंदर कैसीनो कॉइन गैंबलिंग का धंधा चल रहा था।

जिस पर टीम ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, देहरादून और हरिद्वार समेत अलग-अलग जगहों के रहने वाले 25 जुआरियों को मौके पर दबोचा लिया। साथ ही 1 लाख 22 हजार की नकदी, 2300 कैसीनो कॉइन समेत 60 गड्डी ताश बरामद की गई हैं। मौके पर कई लड़कियां भी मिली। रिजॉर्ट में कैसीनो का काला कारोबार चलाने वाला पारस गुलाटी हरिद्वार के ज्वालापुर का रहने वाला है. जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसका सह आरोपी कपिल अरोड़ा फरार बताया जा रहा है। जिसकी धरपकड़ के लिए प्रयास जारी है।

बताया जा रहा है कि पारस गुलाटी और कपिल अरोड़ा अपने नाम से ही रिजॉर्ट में कैसीनो गैंबलिंग का धंधा चलाते थे। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है ,साथ ही पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News