Connect with us

कुमाऊँ

सरकार पर बरसे करन माहरा, कहीं यह बात

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, यहां स्वराज आश्रम पहुँचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की।

करन माहरा ने कहा की कांग्रेस पार्टी अगले कुछ दिनों मे मजबूती से ख़डी दिखाई देगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस के अंदर कोई गुटबाज़ी नहीं है।
प्रदेश मे बिजली की अघोषित कटौती और पेयजल किल्ल्त पर करन माहरा ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की सरकार के पास 100 से ज्यादा दायित्वधारियों का खर्चा उठाने के लिए पैसा है। लेकिन प्रदेश में बिजली खरीदने के लिए पैसा नहीं है। करन माहरा ने आरोप लगाया की प्रदेश सरकार बिजली खरीदने के लिए 10 करोड़ रोजाना खर्चे की बात कह रही है। वह पैसा ऊर्जा निगम के अधिकारियों को मिल ही नहीं रहा है।

मुख्यमंत्री धामी के चंपावत से चुनाव लड़ने पर करन माहरा ने कहा कि पार्टी हित में जो होगा वह निर्णय लिया जाएगा। कांग्रेस इस चुनाव को बेहद मजबूती से लड़ना चाहती है, लेकिन चुनाव से पहले चंपावत सीट पर कांग्रेस नेता हेमेश खर्कवाल से बात की जाएगी कि वो क्या चाहते हैं? और कांग्रेस खुद को चम्पावत सीट पर अपने आप को कितना मजबूत मान रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in कुमाऊँ

Trending News