Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस के नए महानगर अध्यक्ष ने विरोध पर तोड़ी चुप्पी, कहीं यह बात

हल्द्वानी। महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की ताजपोशी के बाद विवादों से घिरी कांग्रेस में गुटबाजी तेज हो गई है। आज सीपी शर्मा ने पत्रकार वार्ता बुलाकर पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और पूर्व पालिका अध्यक्ष व पार्टी की महिला मोर्चा की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन सभी की दुकानें अब बंद हो चुकी हैं, जिसको लेकर यह सभी कांग्रेस को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो पूर्व में पार्टी के टिकट बेचते आए हैं और भाजपा के साथ मिलकर पार्टी प्रत्याशियों को हराने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि जनता इनको नकार चुकी है और यह दोनों अपना अस्तित्व खो चुके हैं। आज पार्टी के अस्तित्व को भी यह दोनों ग्रहण लगा रहे हैं। यहां तक आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ जो आज इनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं, उनको भी दो चुनाव हराने का काम इन्हीं लोगों ने किया है।उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को गुमराह किया जा रहा है। वह अचंभित है कि आखिर तिलक राज बेहड़ उनके खिलाफ क्यों हैं ? यह भी कहा कि मैं गैर पंजाबी हूं, इसीलिए मेरा विरोध हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान से नहीं आया। मैं वर्ष 1988 में ही उत्तराखंड आ गया था, तब उत्तराखंड यूपी का एक हिस्सा था कहा मैं गरीबों और दबे कुचले पर का समर्थन करता हूं, इसीलिए लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह पुराने कार्यकर्ताओं के घर जाएंगे और उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे लेकिन जो भी डीठ हैं, वह दूर ही रहें। नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी को चुनाव जिताने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें -  राज्यपाल ने अपनी पत्नी के साथ किए नैनीताल में मां नैना देवी और गुरुद्वारे के दर्शन

यह आरोप लगाया कि तिलक राज बेहड़ अपने परिवार की तो बात करते हैं, लेकिन आम कार्यकर्ता की बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि अगर दूसरी पार्टियों से लोग कांग्रेस में आते हैं तो वह उनका सम्मान करेंगे। बोले, हाईकमान ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है, वह ईमानदारी से पालन करेंगे। बोले, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे के नेतृत्व में नई कांग्रेस का उदय हो रहा है।

Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News