Connect with us

कुमाऊँ

दुकान जा रहे युवकों पर झपट गया तेंदुआ


नगला। घर से दुकान की तरफ जा रहे दो युवकों पर आज प्रातः लगभग 9 बजे नगला बाईपास के समीप तेंदुआ ने झपटा मार दिया। इस दौरान दोनों युवक घायल हो गए। युवकों का स्थानीय क्लीनिक में उपचार किया जा रहा है।

वनों में आग लगने के बाद से जंगली जानवरों की आवाजाही आवादी वाले क्षेत्र में बढ़ने लगी है। इसी के चलते आज नगला बाईपास के समीप झाडियों में छिपे तेंदुए ने नगला निवासी पवन उम्र 16,पुत्र राजू तथा दीपू उम्र 17 पुत्र सतपाल पर हमला कर दिया। दोनों किसी तरह से बच गए। घायल युवकों का उपचार किया जा रहा है।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News