Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल में स्नो व्यू निवासी 37 वर्षीय युवक ने फांसी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की

रिपोर्टर भुवन सिंह ठठोला

नैनीताल। शहर के में 37वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली।युवक के आत्महत्या का कारण नहीं पता है।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक स्नोव्यू निवासी 37 वर्षीय महेंद्र लाल होटल में काम करता था।मंगलवार को महेंद्र के घर से बाहर नहीं निकला।जब दरवाजा बंद मिला तो पड़ोसियों ने घर में झांक कर देखा। जहां वह फांसी के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला। पड़ोसियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मल्लीताल एस आई अविनाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और युवक को नीचे उतार कर बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई अविनाश ने बताया कि मृतक के स्वजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर आक्रामक हरक सिंह रावत, भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला

More in उत्तराखण्ड

Trending News