Connect with us

उत्तराखण्ड

बाजार में गंदगी और अतिक्रमण के खिलाफ की गई चालानी कार्रवाई

भुवन ठठोला नैनीताल

नैनीताल। हाईकोर्ट के निरीक्षण के बाद लगातार सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका चौकन्नी हो गई है पिछले कुछ समय से नगरपालिका नगर में अतिक्रमण करने वाले और गंदगी फैलाने वालों पर कार्यवाही कर रही है।

वहीं सोमवार को शाम के समय अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल के निर्देशन पर पालिका की टीम ने मल्लीताल गाड़ी पड़ाव, गोलघर व मॉलरोड क्षेत्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान गंदगी व अतिक्रमण करने वाले 9 लोगों पर कार्यवाही करते हुए 5500 रुपये का राजस्व वसूला साथ ही क्षेत्र में अन्य लोगों को भी अपने आस पास साफ सफाई रखने व अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई है।

Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 अधिकारियों के पदभार में बदलाव

More in उत्तराखण्ड

Trending News